जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

Friday, February 16, 2024 | February 16, 2024 Last Updated 2024-02-16T14:08:33Z
    Share
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

बदायूँ : 16 फरवरी। जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर वीएचएनडी में सभी उपकरण संचालित होने चाहिए जिससे बच्चों की नापतोल आदि जांचे सही प्रकार से हो सके।


वीएचएनडी के अन्तर्गत कुछ सीएचसी एवं पीएचसी ने अच्छा कार्य किया है, एमओआईसी वैसे ही अपने सीएचसी एवं पीएचसी पर कार्य करें।
डीएम ने सभी एमओआईसी को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। संस्थागत प्रसव पर जोर दिया जाए। सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता रहे।


सभी चिन्हित केंद्रों पर प्रसव की संख्या बढ़ाई जाए। जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत समय से भुगतान किया जाए। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना में एमओआईसी सुधार लाएं। घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए।


उन्होंने निर्देश दिए कि टीकाकरण में कोई भी बच्चा छूटने न पाए। गर्भवती महिलाओं की सभी जांच एवं आवश्यक दवाई समय से दी जाए। डीएम ने समस्त चिकित्सकों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य संबंधी सभी प्रोग्रामो पर विशेष ध्यान देकर कार्य किया जाए जिससे आमजन को लाभ मिले।


 उन्होंने एमओआईसी को निर्देश दिए कि सभी का उद्देश्य यही होना चाहिए कि स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को बेहतर ढंग से मिलें। पोषण ट्रैकर ऐप के मानक के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियों को सम्पन्न कराई जाए।


इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अब्दुल सलाम खान, सहित अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close