पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका।

Thursday, February 22, 2024 | February 22, 2024 Last Updated 2024-02-22T14:32:56Z
    Share
सम्भल बहजोई।

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका।

गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव डुप्टा खुर्द के जंगल में युवक का शव बबूल के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब आसपास के लोग पहुंचे तो शव लटका हुआ देखा।


इसके बाद गांव में सूचना दी गई। गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक की पहचान विकास शर्मा (20) के रूप में हुई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद शव को उतारा गया।


मृतक की मां कमलेश ने बताया कि विकास नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था। चार दिन पहले ही गांव लौटा था। मंगलवार की सुबह दस बजे दिल्ली जाने के लिए तैयार हुआ था। किसी का फोन आने पर बात करते हुए


 घर से बाहर निकल गया था। काफी देर तक नहीं लौटने पर फोन किया तो नंबर बंद मिला। चिंता हुई तो तलाश शुरू की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मृतक के ताऊ रामदेव शर्मा का कहना कि विकास साहसी था।


आत्महत्या नहीं कर सकता। किसी ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाया है। विकास की मौत से मां कमलेश और परिवार के अन्य लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।



विकास चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close