15 मार्च को मनाया जाएगा एकीकृत नि:क्षय दिवस

Notification

×

All labels

All Category

All labels

15 मार्च को मनाया जाएगा एकीकृत नि:क्षय दिवस

Thursday, March 14, 2024 | March 14, 2024 Last Updated 2024-03-14T13:00:07Z
    Share
15 मार्च को मनाया जाएगा एकीकृत नि:क्षय दिवस



 ज़िला क्षय रोग अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत वर्ष को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के माननीय प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 15 तारीख को नि:क्षय दिवस मनाया जाता है


इस बार भी टी बी की बीमारी के साथ-साथ फाइलेरिया, कुष्ठ और कालाजार के संभावित मरीजों को भी खोजा जाएगा लक्षण वाले मरीजों को आशा कार्यकर्ता के माध्यम से उप केंद्र तक पहुंचाया जाएगा बलगम की जाँच करने के उपरांत क्षय रोग निकलने पर इनका उपचार शुरू हो सके

 ज़िला क्षय रोग अधिकारी डॉ विनेश कुमार ने बताया कि इस माह का एकीकृत नि:क्षय दिवस 15 मार्च को मनाया जाएगा इस दिवस का उद्देश्य टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान गुणवत्ता पूर्ण इलाज और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है अब इस कार्यक्रम में फाइलेरिया,


कुष्ठ और कालाजार को भी जोड़ा गया है अब इन बीमारियों के मरीजों की स्क्रीनिंग करके उन्हें भी खोजा जायेगा l उन्होंने बताया कि एकीकृत नि:क्षय दिवस से पहले आशा कार्यकर्ता ग्रह भ्रमण कर टी बी के लक्षणों के बारे में और नि:क्षय दिवस के आयोजन के बारे में समुदाय को जागरूक करेंगी


 सी एच ओ मरीजों की एचआईवी, डायबिटीज और अन्य जांच कराएंगे इसके अलावा बलगम का नमूना लिया जाएगा और उसे निक्षय पोर्टल पर निक्षय आईडी बनाते हुए नज़दीकी टी बी जांच केंद्र पर भेजा जाएगा ज़िला क्षय रोग अधिकारी एवं


 जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया की 15 मार्च को होने वाले एकीकृत नि:क्षय दिवस में फाइलेरिया, कुष्ठ और कालाजार के मरीजों को भी चिन्हित करेंगे फाइलेरिया और कुष्ठ के लक्षणों वाले मरीजों को आशा कार्यकर्ता के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र पर लाया जाएगा ताकि इनका सुचारु रूप से उपचार शुरू हो सके

टीबी रोग के लक्षण........
2 सप्ताह या अधिक समय से खांसी होना |
2 सप्ताह या अधिक समय से बुखार आना |
वजन में कमी आना व भूख ना लगना |
बलगम में खून आना |
कुष्ठ रोग के लक्षण.......


शरीर पर सुन्नी दाग |
हथेलिया, पैर, आंख में कमज़ोरी व विकृति होना |
घाव जिसमें दर्द ना हो |
चेहरे शरीर या कान पर गांठे छाले घाव |
फाइलेरिया के लक्षण........
पुरुषों के अंडकोष और महिलाओं के स्तन के आकार में परिवर्तन |


सर्दी देकर तेज बुखार आना
हाथ पैर में सूजन और तेज दर्द होना इत्यादि लक्षण हैं l भारत सरकार हर टी बी के मरीज को 500 रुपये प्रतिमाह पोषण हेतु डी बी टी के माध्यम से उनके खाते में भेजती है इसलिए प्रत्येक टी बी के मरीज को अपना बैंक खाता एवं आधार कार्ड अपने निकत्तम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जमा अवस्य कर दें l


इसके मॉनिटरिंग एवं सुपरविजन हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा प्रत्येक सी एच सी/पी एच सी पर ए सी एम ओ/डिप्टी सी एम ओ को ड्यूटी लगाई गई है जो शाम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निक्षय दिवस की फीडबैक देंगे तत्पश्चात ई कवच के माध्यम से शासन को रिपोर्ट की जाएगी l

ज़िला क्षय रोग अधिकारी बदायूं
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close