रामपुर में महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, रामपुर में 2 सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज
रामपुर। रामपुर में एक महिला सिपाही ने अपने ही विभाग के दो साथियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप में कहा गया है कि महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ की गई जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की की गई
और मारपीट के साथ जातिसूचक शब्द भी कहे। इसके बाद दोनों सिपाहियों के खिलाफ रामपुर शहर कोतवाली में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आपको बता दे कि आज शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर क्षेत्र में तैनात एक महिला सिपाही ने तहरीर देकर थाने में आरोप लगाया
कि पुलिस लाइन में तैनात 2 सिपाही उसके मकान में चार माह से किराए पर रह रहे थे। 28 फरवरी की देर रात दोनों शराब पीकर गाली-गलौच कर रहे थे। जिस पर महिला सिपाही ने विरोध किया।
इस दौरान दोनों सिपाहियों ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला सिपाही पर डंडे से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई। शोर मचाने पर दोनों आरोपी जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए फरार हो गए। 29 फरवरी को शिकायत के बाद पुलिस ने जाँच की।