स्मैक के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार।
जनपद बरेली थाना फतेहगंज पश्चिमी शहर से स्मैक खरीद कर ला रहे कस्वा फतेहगंज पश्चिमी के दो तस्करों को पुलिस ने मंगलवार को हाईवे रायपुर अंडरपास के निकट गिरफ्तार कर लिया।
दोनों तस्करों के पास 50 ग्राम स्मैक बरामद की गई पुलिस प्रशासन के काफी हाथ पैर मारने के बावजूद भी कुछ पुलिस कर्मियों की मिली भगत के चलते कस्बा एवं ग्राम कुरकुरा में इस
स्मैक तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि दो तस्कर जनपद बरेली से स्मैक खरीद कर लाए हैं,
पुलिस ने मुखविर की सूचना पर विश्वास करके दोनों को मंगलवार दोपहर हाईवे रायपुर अंडरपास के नजदीक एक धार्मिक स्थल से दबोच लिया, तलाशी करने के उपरांत उनके पास 50 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम कस्बा के मोहल्ला नईबस्ती बाड 11 निवासी सैफ शेख और मोहलला वारड 8 निवासी फैजान बताया ,
थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडे के मुताबिक दोनों तस्कर बरेली के थाना बारादरी के श्यामगंज चौराहे से उस्मान नामक युवक से स्मैक खरीद कर लाए थे।