महाशिवरात्रि तक रूटडायवर्जन लागू: गुन्नौर-अलीगढ़ होकर निकलेंगे बदायूं-मथुरा के वाहन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महाशिवरात्रि तक रूटडायवर्जन लागू: गुन्नौर-अलीगढ़ होकर निकलेंगे बदायूं-मथुरा के वाहन

Tuesday, March 5, 2024 | March 05, 2024 Last Updated 2024-03-05T15:05:31Z
    Share
महाशिवरात्रि तक रूटडायवर्जन लागू: गुन्नौर-अलीगढ़ होकर निकलेंगे बदायूं-मथुरा के वाहन

बदायूं। महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर जिले में रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। मंगलवार सुबह आठ बजे से महाशिवरात्रि तक उझानी-कछला मार्ग वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान हल्के और भारी वाहन उझानी बाईपास से मुजरिया-


सहसवान रोड पर डायवर्ट कर दिए जाएंगें। बदायूं-मथुरा आने-जाने वाले वाहन गुन्नौर अलीगढ़ होते हुए गुजरेंगे। एटा और कासगंज आने-जाने वाले वाहनों का रूट कादरचौक-कादरगंज मार्ग रहेगा। कोई वाहन उझानी-कछला मार्ग से होकर नहीं जाएगा।

रूटडायवर्जन मंगलवार सुबह आठ बजे से लागूू किया गया है। यह आठ मार्च की शाम छह बजे तक लागू रहेगा। इसके तहत बदायूं से हाथरस, मथुरा, अलीगढ़ और राजस्थान जाने वाले वाहन ट्रक, ट्राला, डीसीएम आदि उझानी बाईपास से मुजरिया, सहसवान, गुन्नौर, अलीगढ़ होते हुए निकलेंगे। तो वहीं मथुरा, हाथरस,


अलीगढ़ और राजस्थान से बदायूं आने वाले वाहन अलीगढ़ से गुन्नौर, सहसवान, मुजरिया और उझानी होते हुए आएंगें। इधर बदायूं से एटा, कासगंज और आगरा जाने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम नौसेरा से कादरचौक, गंजडुंडवारा होकर निकलेंगे। आगरा, एटा और कासगंज से आने वाले वाहनों का रूट भी गंजडुंडवारा, कादरचौक, नौसेरा रहेगा।

इस दौरान मुजरिया चौराहे से कोई वाहन कछला होकर कासगंज की ओर भी नहीं जाएगा। सहसवान कछला मार्ग भी वाहनों के लिए बंद रहेगा। सभी जगह पुलिस तैनात किया गया है।
-
यहां तैनात रहेगी पुलिस
उझानी बड़ा बाईपास: उझानी और यातायात पुलिस रहेगी तैनात
मुजरिया चैराहा: मुजरिया और यातायात पुलिस रहेगी तैनात
राजकीय मेडीकल काॅलेज तिराहा: सिविल लाइंस और यातायात पुलिस रहेगी तैनातकछला रोड सहसवान: सहसवान और यातायात पुलिस रहेगी तैनात

इधर से गुजरेंगे कांवड़िया
- महाशिवरात्रि के पर्व पर कछला गंगा घाट आने वाले कांवड़िया कछला घाट से जल लेकर बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और अन्य जिलों को जाने वाले कांवड़िया कछला से उझानी, बदायूं शहर और बिनावर होते हुए जाएगें। वहीं अलापुर, उसावां, उसहैत जाने वाले कांवड़िया कछला घाट से उझानी, बदायूं शहर से मंडी चौकी से होते जाएंगें। कांवड़ियों के वाहनों के लिए कोई रूटडायवर्जन नहीं है।

- महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर यातायात व्यवस्था के तहत जिले में रूटडायवर्जन लागू किया गया है। मंगलवार से अगले चार दिन तक इसी व्यवस्था के तहत वाहन निकलेंगे। इसके लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कोई वाहन नियम तोड़ेगा, उसका चालान कर दिया जाएगा।- आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close