जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच कर दिया कार्रवाई का आश्वासन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच कर दिया कार्रवाई का आश्वासन

Wednesday, March 13, 2024 | March 13, 2024 Last Updated 2024-03-13T14:52:16Z
    Share
रामपुर धमावां में चोरों ने मचाया उत्पात, तीन घरों से लाखों का माल पार



जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच कर दिया कार्रवाई का आश्वासन
फोटो- 10


संवाद = NATIONAL 24 LIVE
सिराथू। सैनी कोतवाली के रामपुर धमावां में मंगलवार रात चोरों ने उत्पात मचाया। तीन घरों में सेंधमारी कर चोर नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल समेट ले गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


रामपुर धमावां निवासी इंदर सोनकर के मुताबिक चोर घर के पीछे से सेंध काटकर कमरे में पहुंचे और वहां रखे बाॅक्स का ताला तोड़कर पीतल के बर्तन, चांदी के जेवरात सहित लगभग 70 हजार रुपये कीमत का सामान उठा ले गए।


गांव के गोपाल के यहां भी नकब लगाकर अंदर पहुंचे चोर कीमती मोबाइल और नकदी उठा ले गए। इसी गांव के रमेश सोनकर के घर को भी चोरों का अगला निशाना बना। यहां से चोर बर्तन, नकदी व अनाज सहित गृहस्थी का सारा सामान ले गए।


सुबह घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित परिवारों के होश उड़ गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। सिराथू चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे व जाच-पड़ताल की। पीड़ित परिवारों से तहरीर लेकर चौकी प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close