धान ख़रीद में धांधली करने वाले भेजे जाएं जेल : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

धान ख़रीद में धांधली करने वाले भेजे जाएं जेल : शंखधार

Wednesday, March 13, 2024 | March 13, 2024 Last Updated 2024-03-13T12:11:28Z
    Share
धान ख़रीद में धांधली करने वाले भेजे जाएं जेल : शंखधार


मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा है कि भारतीय किसान संघ द्वारा पूर्व में जिला प्रशासन को समय समय पर अवगत कराया गया था कि धान ख़रीद में बहुत बड़ी मात्रा में धांधली की जा रही है।


क्रय केन्द्रों पर किसानों का धान आए बिना ही केवल पेपरों में ख़रीद दिखाई जा रही थी। आज उसका पर्दाफाश हो चुका है जनपद में लगभग नब्बे हज़ार कुंतल धान राइस मिलों तक नहीं पहुंच सका है।


यह धान न तो क्रय केन्द्रों पर है और न ही राइस मिलों पर आख़िर इतनी बड़ी मात्रा में धान है कहां। और इतना बड़ा फर्जीबाड़ा किसकी सह पर किया जा रहा था। धान की क़ीमत लगभग उन्नीस करोड़ रूपए बनती है।


इसके लिए सीधे तौर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ज़िम्मेदार हैं। इनके द्वारा ही हमारी बात को अनसुना किया गया था। जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन रामपुर से आग्रह है


कि जिन लोगों के द्वारा उक्त सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है उनसे इसकी तत्काल वसूली के लिए निर्देशित किया जाए


तथा इस प्रकरण में जिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही रही है उनके खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज़ कराकर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close