एसपी ग्रामीण राम मोहन सिंह ने किया पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ रूट मार्च

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एसपी ग्रामीण राम मोहन सिंह ने किया पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ रूट मार्च

Thursday, March 14, 2024 | March 14, 2024 Last Updated 2024-03-14T15:35:40Z
    Share
एसपी ग्रामीण  राम मोहन सिंह ने किया पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ रूट मार्च


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 14-03-2024 को आगामी त्योहारों/लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 तथा सीएए कानून लागू


होने के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा अपने-अपने बार्डर पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ किया गया रुट मार्च। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो,


चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील व चिन्हित हॉट स्पॉट्स आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पैदल गस्त के दौरान आमजन से संवाद कर आश्वस्त कराया जा रहा है।


जनपद बदायूँ पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। लोगों में शांति, कानून और सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया गया।


उनसे सकुशल, सफल, शांतिपूर्ण ढंग से नागरिकता संशोधन अधिनियम (2019) के नियमों के पालन करने के लिए शासन-प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close