रमजान के पहले जुमे की नमाज हुई अदा, मांगी अमन की दुआ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रमजान के पहले जुमे की नमाज हुई अदा, मांगी अमन की दुआ

Friday, March 15, 2024 | March 15, 2024 Last Updated 2024-03-15T13:45:52Z
    Share
रमजान के पहले जुमे की नमाज हुई अदा, मांगी अमन की दुआ

 रामपुर। आपको बताते चले कि आज जिले भर की मस्जिदों में शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा की गई। हजारों लोगों ने देश में अमन की दुआ मांगी। इमामों ने नमाज अदा कराने के साथ ही रमजान की फजीलत बयान की।

शहर की जामा मस्जिद में काजी-ए-शहर सैयद खुशनूद मियां ने नमाज पढ़ाई। इस दौरान जामा मस्जिद के आसपास काफी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा।


शहर की मस्जिदों के आसपास रात से ही सफाई शुरू करा दी गई थी। मस्जिदों में भारी तादाद में लोगों ने जुमे की नमाज अदा की। शहर की जामा मस्जिद में आसपास के गांवों से लोगों ने पूर्वाह्न 11 बजे से पहुंचना शुरू कर दिया था।


जामा मस्जिद में काजी-ए-शहर सैयद खुशनूद मियां ने खुतबे में रमजान की फजीलत बयान की। कहा कि यह पहला अशरा है और रहमत का अशरा है। जब रमजान शुरू होता है तो अल्लाह की तरफ से निदा दी जाती है ऐ शख्स अल्लाह के पास आ जा।



कहा कि मुसलमान इस्लाम के बताए हुए रास्ते पर चलें। उनकी तमाम मुसीबतें दूर हो जाएंगी। रमजान के रोजे रखना हर आकिल और बालिग पर फर्ज हैं।


 अगर एक रोजा भी बिना किसी परेशानी के छोड़ा जाए तो तमाम जिंदगी रोजे रखने से उसका बदला पूरा नहीं किया जा सकता। सिर्फ भूखा-प्यासा रहना ही रोजे का मकसद नहीं है। फज्र-ए-सादिक से गुरुब-ए-आफताब तक इबादत की नीयत से अल्लाह के लिए खाना,


 पीना से बाज आना रोजा है। झूठ, बुराई, चुगलखोरी समेत अन्य गुनाह, बुराइयों से अपने को बचाना, यह रोजे की रूह है।
यहां जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सेक्रेट्री मुकर्रम रजा इनायती,  शुऐब मोहम्मद खां,

मोहम्मद फैज, सैयद शुऐब मियां, बब्बू अंसारी, खालिद सैफी, शकील उस्मानी समेत हजारों लोग मौजूद रहे। शहर की मोती मस्जिद, कोयले वाली मस्जिद, राजद्वारा मस्जिद, एक मीनार वाली मस्जिद, कचहरी वाली मस्जिद, मीना बाजार, रेलवे स्टेशन, ज्वालानगर, अजीतपुर आदि मस्जिदें में भी लोगों से खचाखच भर नजर आईं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close