शारदा एप्स के जरिए आउट ऑफ़ स्कूल बच्चों का नामांकन करायें : उमेंद्र दत्त त्रिपाठी
वजीरगंज/ बदायूं
ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन ग्रीन हाउस वजीरगंज में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज गुड्डो देवी और खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे वजीरगंज ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज उमेंद्र दत्त त्रिपाठी ने कहा कि शारदा एप्स के जरिए शेष बचे हुए बच्चों का नामांकन कराएं, जिनका नामांकन नहीं हुआ है जिससे कि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रह जाए। ब्लॉक के सभी ग्रामों से आए प्रधानों एवं विद्यालयों के एसएमसी अध्यक्षों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन हिलाल बदायूंनी ने किया। प्रधानाध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर सभी संगठनों के पदाधिकारी गण, अमित, नीरज, नरेश, सुजीत,
योगेंद्र, एआरपी महिपाल टंडन, सुभाष शंखधार, भागीरथ, डा राजेंद्र कुमार शर्मा, मंत्री सलमान खान, अध्यक्ष विनेश मिश्रा, धीरज आदि का विशेष सहयोग रहा।