होली को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारी, थानावार मजिस्ट्रेट तैनात

Notification

×

All labels

All Category

All labels

होली को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारी, थानावार मजिस्ट्रेट तैनात

Tuesday, March 12, 2024 | March 12, 2024 Last Updated 2024-03-12T15:57:29Z
    Share
होली को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारी, थानावार मजिस्ट्रेट तैनात

*रामपुर*। होली को लेकर प्रशासन ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से थानावार मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। साथ ही कंट्रोल रूम भी खोल दिया गया।


होली का पर्व 24 व 25 मार्च को मनाया जाएगा। 25 मार्च को रंग खेला जाएगा। अपर जिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य ने बताया कि 24 मार्च से 25 मार्च तक मजिस्ट्रेट के रूप में थानों पर लगाई गई है। बताया कि थाना कोतवाली में जिला विद्यालय निरीक्षक,


थाना गंज में अवर अभियन्ता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, थाना सिविल लाइंस में अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, थाना स्वार में अवर अभियंता नलकूप, थाना टांडा में अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड,


थाना अजीमनगर में सहायक अभियंता सिंचाई, थाना मिलक खानम में अवर अभियन्ता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, थाना बिलासपुर में खंड शिक्षा अधिकारी बिलासपुर को लगाया गया है।

वहीं थाना खजुरिया में अवर अभियंता नलकूप, थाना केमरी में सहायक अभियंता सिंचाई, थाना मिलक में अवर अभियंता नलकूप, थाना भोट में अवर अभियंता सिंचाई, थाना शहजादनगर में सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, थाना पटवाई में जिला पंचायतराज अधिकारी,


थाना शाहबाद में अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड व थाना सैफनी में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।


 नगर मजिस्ट्रेट व सभी एसडीएम व ड्यूटी पर लगाए गए मजिस्ट्रेट होलिका दहन के पूर्व से ही अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों के साथ भ्रमण करके संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

-
बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी
अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य ने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसका तत्काल स्थल पर ही समाधान करना है


उसकी सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त-राजस्व एवं प्रशासन) को देंगे। समस्त अधिकारी अपना मोबाइल नंबर 24 घंटे चालू रखेंगे और कोई भी अधिकारी अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।


उन्होंने बताया कि पर्व के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों से समन्वय एवं संवाद के लिए जिला स्तर पर कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर- 9068309528, 0595-2350404 व व्हाट्सएप नंबर - 9045299525 होगा। 24 व 25 मार्च को कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण होगा
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close