सड़क हादसे में घायल हुए साधू की अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सड़क हादसे में घायल हुए साधू की अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

Sunday, May 26, 2024 | May 26, 2024 Last Updated 2024-05-26T15:21:22Z
    Share
सड़क हादसे में घायल हुए साधू की अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

रामपुर। सड़क हादसे में घायल हुए साधू की आज रविवार को सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साधु के परिजनों की जानकारी न मिलने के कारण


पोस्टमार्टम के बाद सामाजिक संस्था द्वारा साधु के शव का अंतिम संस्कार कराया जायगा। 
आपको बताते चलें कि जनपद की शाहबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शाहबाद- बिलारी मार्ग पर बीते 20 मई 2024 दिन सोमवार को राणा शुगर मिल के

निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से साधु जख्मी हो गए। घटना के बाद एकत्रित हुए लोगों की मदद से साधु को सीएचसी शाहबाद में लाकर भर्ती कराया।


हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आज रविवार सुबह उपचार के दौरान साधु ने दम तोड़ दिया। साधु के वस्त्रों में मिले


आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त शाहबाद के भगवंतपुर गांव निवासी रामफल भारती(59) के रूप में हुई। जब पुलिस ने ग्राम प्रधान से संपर्क किया तो पता चला कि वह 3 साल पहले भगवंतपुर के मंदिर पर महंत रहे थे।


 प्रधान ने कहा कि यह कहां से आए और कहां चले गए इस बारे में ग्रामीणों को कोई भी जानकारी नहीं है। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस को महंत के परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।


पुलिस ने अंतिम संस्कार करने को कहा तो ग्राम प्रधान ने मना कर दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद सामाजिक संस्था द्वारा मृतक साधु के शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close