बहजोई सम्भल।
भाजपा के नगर मंत्री का वीडियो वायरल, शांतिभंग में कार्रवाई।
बहजोई (संभल)। बहजोई के भाजपा नगर मंत्री भुवनेश कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मतदान के दौरान भीड़ जुटाने और हंगामा करने की बात की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां उसे दो लाख रुपये के मुचलके में पाबंद कर जमानत पर छोड़ दिया गया है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भाजपा नगर मंत्री भुवनेश कुमार कुछ लोगों से मतदान के दौरान कार्मिक और पुलिस से मिलने की बात कर रहा है।
मतदान के दिन कार्मिकों व पुलिसकर्मियों के खाने, रहने और अन्य व्यवस्था की बात कही है। वीडियो में भुवनेश कुमार लोगों से कह रहा है