पहले दिया शादी का झांसा, फिर किया दुष्कर्म, शादी से किया इंकार तो परिजनों ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पहले दिया शादी का झांसा, फिर किया दुष्कर्म, शादी से किया इंकार तो परिजनों ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार।

Friday, May 10, 2024 | May 10, 2024 Last Updated 2024-05-10T13:49:29Z
    Share
पहले दिया शादी का झांसा, फिर किया दुष्कर्म, शादी से किया इंकार तो परिजनों ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार।



मेरठ में दो दुष्कर्म के नए मामले आए सामने, जिसमे पहले युवती से शादी करने का झांसा देकर उसके साथ बनाएं शारीरिक संबंध बाद में किया शादी से इंकार तो युवती के परिजनों ने एसएसपी को तहरीर दी, लगाई न्याय की गुहार।
विस्तार।


बता दे की यह पूरा मामला मेरठ जिले का है जहां पर दो दुष्कर्म के मामले एक साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे एक युवती को नौकरी का झांसा देकर बनाया गया शारीरिक संबंध, परिजनों ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार, एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश।


बता दे की यह मामला मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र का है यहां एक होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी कर रही युवती ने तहरीर दी है की उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए है , यह होटल हिस्ट्रीशीटर का है आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसका वीडियो भी बनाया है,


युवती ने डर की चादर उतार किसी तरह आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
वही दूसरी तरफ इसी कड़ी में नजर डाले तो यह मामला जागृति विहार में रहले वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा


 की कुछ दिनो पहले एक व्यक्ति से उसकी दोस्ती स्नैपचैट पे हो गई थी यह व्यक्ति किसी गौ रक्षा दल से जुड़ा हुआ था, युवती दिल्ली की निवासी थी उसे गौ रक्षा दल के व्यक्ति द्वारा किसी नौकरी दिलाने की बात कहकर उसे मेरठ बुला लिया


इस शर्म सार वारदात को अंजाम एक हॉस्पिटल में दिया गया, यह हॉस्पिटल आरोपी के दोस्त का ही था, जहां युवती के पहुंचने के बाद उसे कैद कर लिया गया,


बंधक बनाकर उसके साथ आरोपी और उसके दोस्त और हॉस्पिटल के संचालक तथा फैनेंसर आदि लोगो ने बंधक बनाकर युवती के साथ सामूहिक शारीरिक संबंध बनाए जब लड़की ने इसकी शिकायत की तो गौ रक्षा दल के पदाधिकारी द्वारा उसे डराया और धमकाया भी गया। बता दे की इसी कड़ी ने रोहित सिंह ने बताया है

की अगर यह मामला झूठा पाया जाता है तो जिन लोगो ने यह शिकायत दर्ज कराई है इन पर कार्यवाई की जायेगी। अब हम एक नजर डालेंगे उस केस पर जहां एक युवती से शादी करने को कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में शादी से इंकार कर दिया गया।



बता दे की यह मामला ब्रम्हापुरी थान क्षेत्र के अंतर्गत का है जहां एक कॉलोनी के निवासी एक लड़के ने लड़की से शादी करने की बात करके उसे कई बार शारीरिक संबंधों का शिकार बनाया, लड़की ने जब शादी करने को लेकर लड़के पर जोर


 डाला तो उसने यह शादी करने से साफ इंकार कर दिया। यह बात लड़की हजम नही कर सकी और वह पहुंच गई लड़के के घर यहां पर लड़के के घर वालो ने उसे मार पीट कर डरा धमकाकर भगाया, साथ ही लड़की को यह भी धमकी दी की उसने इस मामले का कही जिक्र किया



 तो उसे जान से मार देंगे। इस मामले को भी एसएसपी ने संज्ञान में लेकर कहा है की ब्रम्हपुरी पुलिस को जांच के निर्देश दे दिए गए है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कार्यवाई की जायेगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close