बजीरगंज शहर के नाली नालों में भरी गंदगी के कारण, पनप रही बीमारियों, जिम्मेदार मौन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बजीरगंज शहर के नाली नालों में भरी गंदगी के कारण, पनप रही बीमारियों, जिम्मेदार मौन

Tuesday, May 14, 2024 | May 14, 2024 Last Updated 2024-05-15T03:21:34Z
    Share
बजीरगंज शहर के नाली नालों में भरी गंदगी के कारण, पनप रही बीमारियों, जिम्मेदार मौन 



बदायूं। बजीरगंज शहर के नाली नालों में भरी गंदगी के कारण मच्छर पनपने लगे हैं। जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। संक्रामक रोगों की आशंका के चलते जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।


 प्रशासन की सख्ती के बाद मलेरिया विभाग की नींद टूटी है। नालियों में मच्छर नाशक दवा का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। इसी तरह वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कतगांव में भी सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है और नालों का पानी रोड पर बह रहा है

नई-नई बीमारियां पनपने की संभावना है किंतु सफाई विभाग पूरी तरह से लापरवाह है और दो महीने से कोई सफाई कर्मी यहां उपस्थित नहीं हुआ है


रोड पर इतना कीचड़ है कि वहां से चलना भी दुश्वार हो गया है ब्लॉक का कोई भी कर्मचारी इस बात पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है गांव वालों में अपने आप बहुत ही आक्रोश है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close