गौशाला में लगी आग, दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गौशाला में लगी आग, दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू

Thursday, May 23, 2024 | May 23, 2024 Last Updated 2024-05-23T10:46:55Z
    Share
गौशाला में लगी आग, दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू

रामपुर।  दड़ियाल क्षेत्र की पर्वतपुर गांव में स्थित गौशाला में बीती रात आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 

मामला जनपद की दड़ियाल चौकी क्षेत्र का है जहां पर्वतपुर गांव में बीती बुधवार की रात गांव के पास स्थित मलकीत सिंह के फार्म हाउस में बनी गौशाला के पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी।

 आग की लपटों को देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग पर काबू न पा सके। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


 आग लगने से गौशाला में लगभग ढाई सौ कुंतल भूसा जलकर राख हो गया। इसी दौरान ग्रामीणों ने गौशाला के अन्दर आग में फंसे सभी  पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


 चौकी इंचार्ज हिमांशु चौहान ने बताया कि जांच के दौरान पाए गए दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाही की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close