सत्ता पक्ष चाहे न कराए ग्रामीण में सड़क गली और नाली निर्माण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सत्ता पक्ष चाहे न कराए ग्रामीण में सड़क गली और नाली निर्माण

Thursday, May 16, 2024 | May 16, 2024 Last Updated 2024-05-17T04:24:59Z
    Share
सत्ता पक्ष चाहे न कराए ग्रामीण में सड़क गली और नाली निर्माण

ये मेरा गांव मेरा परिवार है जल्द ही सांसद निधि से शुरू करवाया जाएगा निर्माण कार्य: प्रियंका गांधी। बदायूँ के साथ साथ रायबरेली में भी जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह का चला जादू बहिष्कार करने वाले ग्रा



बदायूँ: राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के ग्राम पूरे झाऊ लाल व पूरे जहां के ग्रामवासियों द्वारा विगत दिनों मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा के बाद कांग्रेस हाईकमान ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह को दोनो ग्रामों में ग्रामवासियों से वार्ता हेतु भेजा था जिसके बाद से बदायूँ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने सरेनी विधानसभा में 9 मई से ही डेरा डाल लिया था 

जिसके उपरांत ओमकार सिंह ने दोनों ग्राम के निवासियों से वार्ता की एव ग्रामवासियों की मांग पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एव संगठन प्रभारी के सी वेणुगोपाल व राष्ट्रीय सचिव चेतन चौहान से वार्ता करवाई जिसके बाद


के सी वेणुगोपाल व चेतन चौहान के सांसद निधि से कार्य कराए जाने की घोषणा के बाद ग्रामवासियों ने मतदान बहिष्कार को स्थगित कर कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के पक्ष में वोट करने के साथ ही


उनके समर्थन में जनसम्पर्क करने लगे जिसकी सूचना मिलने पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ओमकार सिंह से वार्ता कर ग्रामवासियों से मिलने की बात कही एव ओमकार सिंह ने दोनों ग्रामवासियों ने प्रियंका गाँधी वाड्रा


 का भव्य स्वागत कर अपनी दुआओ दे नवाज एव कहा कि हम राहुल गांधी को वोट देंगे और साथ मे जितनी हो सकेगी उतनी मदद करेंगे चाहे वो प्रचार में भागीदारी हो या उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने की जिसके बाद प्रियंका गांधी ने ग्रामवासियों को आश्वासन दिया कि

सड़क और गलियों का निर्माण भले सत्ता पक्ष न करवाये पर ये मेरा परिवार है मेरा गांव है में आप सभी को आश्वस्त करती हूं जल्द ही गांव में सांसद निधि से सड़कों व नालियों का निमार्ण कराया जाएगा ओमकार सिंह द्वारा की गई


मेहनत की प्रशंसा की एव आभार व्यक्त कर ओमकार सिंह की हौसला अफजाई की जिसके चलते बहिष्कार करने वाले ग्रामीणों ने कांग्रेस को वोट देने के साथ साथ चुनाव प्रचार में मदद तक शुरू कर दी ।

इस अवसर पर मालती देवी हरिशंकर पाल राम शरण सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के बदायूं उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव राम भवन पाल अवधेश यादव राजेश यादव


लाल बहादुर देशराज सिंह बबलू पाल रामकुमार गौतम श्री कृष्णा, तारा देवी गीत देवी फूलवती सुषमा देवी श्याम सुंदरी किरण देवी नीलम कुमारी सरोज कुमारी


 बबली आशा यादव हेमलता माधुरी रजनी देवी आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close