सड़क किनारे पड़े मिले 11 साल कुलदीप का शव, बालक के शरीर पर नहीं मिले मारपीट जैसे निशान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सड़क किनारे पड़े मिले 11 साल कुलदीप का शव, बालक के शरीर पर नहीं मिले मारपीट जैसे निशान

Saturday, June 1, 2024 | June 01, 2024 Last Updated 2024-06-02T05:15:02Z
    Share
सड़क किनारे पड़े मिले 11 साल कुलदीप का शव, बालक के शरीर पर नहीं मिले मारपीट जैसे निशान

दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव खरकन नगला में सड़क किनारे पड़े मिले 11 साल के कुलदीप के शव का शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम करा दिया गया।
उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट जैसे निशान नहीं मिले हैं। इससे पुलिस इसे हादसा मान रही है। पुलिस ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ग्राम खरकन नगला निवासी कुलदीप पुत्र रामगुलाम शुक्रवार शाम सड़क किनारे पड़ा मिला। परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊ ले गए थे,


जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। रामगुलाम का आरोप था कि उसका इकलौता बेटा गांव के बाहर भैंस और बकरियों को पानी पिलाने ले गया था।


 तभी उसके गांव के कुछ लोगाें ने उसके बेटे के साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। रामगुलाम ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। शनिवार दोपहर पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया।


 इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि बालक के शरीर पर मारपीट जैसे चोटों के निशान नहीं मिले हैं। उसके पेट और पंजे पर चोट मिली है।


 इसके अलावा कहीं भी चोट नहीं थी। इससे मामला मारपीट का नहीं लग रहा है। इसमें जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close