भीषण गर्मी का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं फसलों पर भी पड़ा भारी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भीषण गर्मी का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं फसलों पर भी पड़ा भारी

Sunday, June 23, 2024 | June 23, 2024 Last Updated 2024-06-23T12:11:42Z
    Share
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ बदायूं।तेज धूप और भीषण गर्मी का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं फसलों पर भी पड़ रहा है ।


खेतों में सब्जी के पौधे सूखने लगे हैं इससे पैदावार भी कम होने लगी है। जिसका असर मंडियों में पहुंचने वाली सब्जियां पर भी हो रहा है ।

इसके चलते बाजार में हरी सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं ।महज 15 दिनों में हरी सब्जियों की कीमतें तीन गुना तक महंगी हो गई हैं ।जिससे ग्रहणियों की रसोई का बजट भी बिगड़ गया है

।जिले में डेढ़ महीने से प्रचंड गर्मी का असर बना हुआ है। तापमान लगातार 42 से 48 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है ।ऐसे में मौसम में न सिर्फ जनजीवन प्रभावित हो रहा है बल्कि सब्जियों की पैदावार पर भी असर पड़ रहा है।


 स्थिति यह है कि मौसमी सब्जियां भी आसानी से नहीं मिल रही है जो सब्जियां इस मौसम में ₹10 किलो मिल जाती थी


 उनकी कीमत 30 से ₹50 किलो पहुंच गयी है ।सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि से ग्रहणियों की रसोई का बजट भी बिगड़ गया है।

संवाददाता सर्वेश कुमार गुप्ता
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close