सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चर्म पर, ज़िम्मेदार अधिकारी मौन : शंखधार
मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि जनपद रामपुर के अधिकांश सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चर्म पर है
लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। क्योंकि यह सभी कार्य अधिकांश जिम्मेदार अधिकारियों की देख रेख में ही किया जा रहा है और सरकार की छवि को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
अधिकारी अपने ऐसी कार्यालयों में कुर्सी पर बैठकर आराम फरमा रहे हैं और उनके अधीनस्थ कर्मचारी आम जनता को लूटने में लगे हुए हैं। अगर कोई भी पीढ़ित व्यक्ति इनकी शिकायत कर दे तो उस व्यक्ति का काम ही नहीं किया जाता है। इसका उदाहरण तहसील मिलक है
यहां पर खुलेआम किसानों को लूटा जा रहा है। अगर जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत कर दी जाए तो वह अधिकारी ईर्ष्या करने लगते हैं। ऐसा ही एक प्रकरण भारतीय किसान संघ द्वारा 01 मार्च को उपजिलाधिकारी मिलक के
पेशगार जुनैद खान को एंटी करप्शन टीम से रंगेहाथ पकड़वा दिया था तथी से तहसील मिलक के जिम्मेदार अधिकारी किसानों से ईर्ष्या करने लगे हैं। जो कि उचित नहीं है। आदेश शंखधार ने कहा कि हमें
इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि तहसील हमारी है और यह अधिकारी किसानों की सेवा करने के लिए ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यहां नियुक्त किए गए हैं। लेकिन यह अधिकारी सरकार की नीतियों को