कस्वे के मैन चौराहे तथा वडी वाजार मे महीनो से खराव पडे है हैड पम्प , पानी पीने को परेशान लोग
बगरैन - ग्राम सभा के लोग जव गाव के विकास के लिए गांव की समस्याओ को दूर करने के लिए एक अच्छे ग्राम प्रधान का चुनाव करते है लेकिन ग्राम प्रधान गाव के विकास के लिए समस्याओ के समाधान के लिए कुछ नही करे तो सिर्फ पछतावा के अलावा आम आदमी कुछ नही कर सकता ,
योगी सरकार का भीषण गर्मी मे फरमान है कि कही भी आम जनता को पीने के पानी की समस्या न हो खराव हैड पम्प तुरन्त सही कराये जाये ,
लेकिन ब्लाक वजीरगंज के कस्वा बगरैन ने मैन चौराहे पर तथा वडी वाजार मे महीनो से हैडपम्प खराव पडे है कस्वे के लोग पीने के पानी को तरस रहे है
ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी वजीरगंज से शिकायत के वाद भी हैड पम्प सही नही हो पाये है
ग्राम सभा के लोगो ने जिलाधिकारी महोदय बदायू से इत भीषण गर्मी मे पानी को तरस रहे लोगो को जनहित मे खराव पडे हैड पम्प सही कराने की अपील की है