देहात क्षेत्र के कई इलाकों में झमाझम बारिश।
*संवाददाता शहाना बी*
बदायूं। जिले में दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। देहात क्षेत्र के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है पर शहर में सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई।
शहरवासियों को गर्मी से अभी निजात नहीं मिल सकी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, आने वाले तीन दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।
जिले में पिछले कुछ दिन से मौसम बदला हुआ है। सूर्य का बादलों के साथ आंख मिचौली का खेल होने की वजह से धूप का सीधा संपर्क ज्यादा समय तक जमीन से नहीं हो पा रहा है।
ऐसे में पिछले सप्ताह के मुकाबले जिले का तापमान सात डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया है। इसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।