सीएमओ कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार
रामपुर। एंटी करप्शन टीम ने रामपुर सीएमओ कार्यालय में छापा मारकर कार्यालय से एक कंप्यूटर ऑपरेटर को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।
उसके खिलाफ कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। आपको बताते चले कि जनपद के सैदनगर के खोद निवासी गांव वजवाला निवासी कैलाश सिंह पेशे से वकील हैं।
उन्होंने 19 जून को सीएमओ कार्यालय में डी-फार्मा के ट्रेनिंग का लेटर बनाने के लिए आवेदन किया था।
सीएमओ कार्यालय में ऑपरेटर के पद पर तैनात नवीन कुमार ने उनसे लेटर तैयार करने के एवज में 3000 रुपये की मांग की थी।
इसकी शिकायत उन्होंने एंटी करप्शन टीम से की। सोमवार को वह नवीन कुमार को पैसे देने के लिए टीम के साथ सीएमओ कार्यालय पहुंचे।
जब नवीन कुमार ने उनसे पैसे लिए तभी एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को पकड़ लिया।