बदलता परिदृश्य बरेली !
CRIME
।।20 करोड़ के प्लाट पर कब्जे को लेकर 30 लाख में तय हुआ था सौदा।।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली राजीव कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
,,भू माफिया के बढ़ते हौसले और ताकत के खुला प्रदर्शन के पीछे कई दिनों से तैयारी की गई किराए के गुंडो को इकट्ठा किया गया,,
जनपद बरेली गति दिवस पीलीभीत बाईपास पर बजरंग ढाबा के पास हुई फायरिंग में लगभग 20 करोड़ कीमत के प्लाट पर कब्जा लेने के लिए शनिवार को सुबह बजरंग बाबा के पास लगभग डेढ़ घंटे तक दोनों पक्षों की तरफ से जबरदस्त फायरिंग की गई।
इस घटना से बरेली में अपराध का एक नया अध्याय जुड़ गया इस घटना को अंजाम देने के लिए लगभग 30 लख रुपए खर्च कर बाहर से किराए के गूंजे बुलाए गए थे कथित रूप से कोर्ट के एक आदेश के साथ राजीव राणा पक्ष की तरफ से पुलिस को लेकर सुबह 6:00 बजे बजरंग ढाबा के पास प्लाट पर कब्जा लेने पहुंचा
तो वहां पर हथियारों से लैस गंज पहले से ही मौजूद थे इज्जत नगर पुलिस ने इस मामले में बहुत ही ज्यादा दिलचस्पी को दिखाई ।लेकिन इज्जत नगर पुलिस को अंदाजा नहीं था की मौके पर पुलिस मौजूद होने के बावजूद भी गंगवार हो सकती है ।
एंटी भू माफिया और और अपराधियों के पलायन कर जाने के दागों के साथ शनिवार को बरेली में जो भूमाफियाओं के बढ़ते हौसले और ताकत के बीच खुला प्रदर्शन किया गया। उसके पीछे कई दिनों से की जा रही लंबी तैयारी बताई गई। इस मामले में गिरफ्तार हुए एक आरोपी के मुताबिक पलाट पर कब्जा करने के लिए
लगभग 30 लख रुपए में सौदा तय हुआ था ।यह सौदा हिस्ट्रीशीटर केपी यादव ने अपने एक दोस्त के जरिए तय करवाया था। इसके बाद अवैध हथियारों से लैस तमाम गुंडे शहर से लेकर देहात तक के बुलाए गए
राजीव राणा पक्ष की ओर से इन गुंडो के साथ शहर से दूर राजीव राणा ने अपने होटल में की गई पार्टी में पहले से ही पूरी प्लानिंग समझा दी थी। इस प्लानिंग के बाद शुक्रवार देर रात के सभी शहर के एक होटल में एक रुके हुए थे कुछ घंटे होटल में काटने के बाद फिर योजना के तहत शनिवार की सुबह पीलीभीत बायपास बजरंग ढाबा के पास प्लाट पर पहुंच कर कब्जा शुरू कर दिया गया।
काफी तोड़फोड़ होने के बाद जब आदित्य उपाध्याय को इस बात का पता चला तो वह पलाट पर पहुंचे और विरोध करना शुरू कर दिया ।इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग चलनी शुरू हो गई।
राजीव राणा पक्ष की पहले से ही पूरी प्लानिंग थी कि हमले के बाद पुलिस उनकी काल डिटेल और लोकेशन जरूर निकली जाएगी ।
पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में आरोपियों की हफ्ते भर की काल डिटेल निकालने के साथ-साथ उनकी लोकेशन का पता लगाने का भी निर्देश दिया है ।क्योंकि यह लोग पहले से ही जानते थे, कि पुलिस क्या-क्या कर सकती है। और उससे बचने के लिए पूरी तैयारी भी कर चुके थे ।बताया जा रहा है, कि किराए के बदमाशों के साथ जब पार्टी की गई तो उन्हें समझा दिया गया,
कि हमसे पहले उन्हें क्या-क्या करना है ताकि बाद में पुलिस छानवीन करें तो यह साबित ना हो सके कि वह मौके पर मौजूद थे ।रविवार को आरोपी राजीव राणा ने अपना पक्ष साफ करते हुए एक वीडियो जारी किया ।जिसमें मैं पुलिस को अपनी और अपने लोगों की लोकेशन का पता लगाने की चुनौती देता हुआ दिख रहा है।
उक्त प्रकरण में पहला मुकदमा इज्जत नगर थाने के दरोगा राजीव प्रकाश की ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज कराया गया है दूसरा मुकदमा आदित्य उपाध्याय की तरफ से पूर्व विधायक भाजपा नेता पप्पू भरतौल और राजीव राणा समेत 12 लोग नाम दर्ज करते हुए 150 अज्ञात लोगों को शामिल किया गया है
पूर्व विधायक पप्पू भरतौल ने अपनी नाम जिंदगी को लेकर सफाई दी है कि वह शुक्रवार की शाम को बरेली से वृंदावन चले आए थे यहां से उन्हें उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए जाना था ।उन्होंने बताया कि राजीव राणा की कर का नंबर उनकी कर के नंबर से मिलता हुआ है।