सहसवान। कोतवाली इलाके में सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच और बरेली एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान। कोतवाली इलाके में सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच और बरेली एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली

Tuesday, June 25, 2024 | June 25, 2024 Last Updated 2024-06-25T11:09:54Z
    Share
सहसवान। कोतवाली इलाके में सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच और बरेली एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली

*संवाददाता शहाना बी सहसवान*
सहसवान। कोतवाली इलाके में सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच और बरेली एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली। कस्बे के जहांगीराबाद इलाके से 12 साल पहले मुंबई से हत्या करके भागा आरोपी हीरा उर्फ खुर्शीद आलम अंसारी पकड़ा गया। मुंबई क्राइम ब्रांच उसे अपने साथ ले गई है।


महाराष्ट्र पुलिस के एपीआई दत्तात्रेय सरक ने बताया कि वर्ष 2013 में एक महेश कुमार रामचन्द्र व्यक्ति की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में थाना वालीव मिरा भाईदर वसई विरार में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें हीरा उर्फ खुर्शीद आलम अंसारी पुत्र हनीफ निवासी मोहल्ला कटरा शहबाजपुर सहसवान नामजद था और वह तभी से फरार चल रहा था।

महाराष्ट्र पुलिस लगातार उसको तलाश कर रही थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। इस हत्याकांड का राजफाश करने के लिए यूपी एसटीएफ से सहायता मांगी गई।



बरेली एसटीएफ के सीओ अब्दुल कादिर के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई थी। सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच के एपीआई दत्तात्रेय सरक,

मुख्य आरक्षी शिवाजी पाटिल, गोविंद और बरेली एसटीएफ के एसआई राशिद अली, हेड कांस्टेबल शिवओम पाठक, संजय यादव,

मनोज कुमार अवस्थी की टीम सहसवान पहुंची। दोनों टीमों ने हीरा उर्फ खुर्शीद आलम अंसारी को जहांगीराबाद जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close