नदी के किनारे मिट्टी खोदने गई युवती की नदी में डूब कर हुई मौत
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली थाना फतेहगंज पूर्वी के अंतर्गत ग्राम कुठला निवासी बूंदी पुत्री उम्र 13 वर्ष शनिवार दोपहर 12:00 बजे के करीब गांव के बच्चों के साथ पास में ही स्थित बाईगुल नदी के किनारे मिट्टी लेने के लिए गई थी।
जब वह मिट्टी खोद रही थी तभी मिट्टी का टीला उसके ऊपर गिर गया ।जिससे वह उसी में दब गई नीचे नदी के किनारे पानी भरा हुआ था। करीब 1 घंटे नदी में पड़े रहने के कारण उसकी मौत हो गई, जब गांव वालों को खबर लगी तो उसके घर वालों को उसकी जानकारी दी ।उसके बाद सभी ग्रामीण मिलकर नदी के किनारे पहुंचे और किशोरी को मिट्टी के नीचे से निकला ,निकालने के उपरांत जब किशोरी को देखा गया
तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन युवती के शव को अपने घर ले आये। उसके उपरांत पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।