भारतीय किसान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने कुलदीप गुप्ता
शाहबाद। भारतीय किसान संघ की बैठक ग्राम ओसी में आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी तीन वर्षों के लिए नई ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव किया गया
जिसमें चुनाव अधिकारी के रूप में प्रान्त मंत्री जितेन्द्र कुमार, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर गजराम सिंह, विभाग संगठन मंत्री रमेश चन्द्र एवं जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार मौजूद रहे।
ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रामवीर सिंह ने कुलदीप गुप्ता के नाम का प्रस्ताव दिया गया जिसे जिला युवा प्रमुख राजीव चौधरी, सह युवा प्रमुख राहुल भारद्वाज ने अनुमोदन किया
और जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कुलदीप गुप्ता को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। ब्लॉक मंत्री गजेन्द्र सिंह, युवा प्रमुख राजेश लोधी समेत इक्कीस लोगों की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।