ब्रेकिंग न्यूज़
संवाददाता गौरव शंख धार
पुलिस ने पहुंचकर कंटेनर को हटवाकर मार्ग कराया सुचारू।
मूसाझाग थाना क्षेत्र दातागंज बदायूं के मार्ग पर भैरों नागला गांव के पास सोमवार सुबह 5बजे कंटेनर चालक को अचानक नींद की झपकी आ गयी तो कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कोई
जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को सड़क से हटवाकर मार्ग सुचारू कराया। बताते चलें कि सोमवार 5बजे के लगभग एक कंटेनर दातागंज बदायूं मार्ग पर भैरों नागला के नजदीक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। कंटेनर सड़क पर पलट जाने से
मार्ग अवरूद्ध हो गया। कंटेनर पलटने की सूचना थाना पुलिस को दी गई तो सूचना पाकर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और कंटेनर को सड़क से हटवाकर जाम को खुलवाया। कंटेनर के चालक ने सुरेन्द्र सिंह पुत्र सुमेर सिंह