उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है।
बीते कई दिनों से तापमान में कमी देखी जा रही थी लेकिन अब फिर से तापमान ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।
हालांकि गोरखपुर सहित कई जिलों में बारिश होने से लोगों ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है। आने वाले चार-पांच दिनों में फिर से तापमान ऊपर जा सकता है।
आइए जानते हैं कि आज शुक्रवार को यूपी का मौसम कैसा रहेगा।
शहर में गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा गुरुवार को गर्मी ने कम परेशान किया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को तेज हवा या गरज के साथ वर्षा या बौछार पड़ सकती हैं।
आठ से 10 जून तक लू का प्रकोप रहने के आसार हैं। बुधवार रात आठ बजे के बाद आंधी आई थी। रात एक बजे के करीब भी तेज हवा चली थी और शहर व देहात में कुछ क्षेत्रों में वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 8:30 बजे से गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक 2.1 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।