यूकेलिप्टस के पेड़ो को कटवाने गए भाइयों को घेर कर मारपीट करने का आरोप।पुलिस को तहरीर देने के बाद भी नहीं की कोई कार्यवाही।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

यूकेलिप्टस के पेड़ो को कटवाने गए भाइयों को घेर कर मारपीट करने का आरोप।पुलिस को तहरीर देने के बाद भी नहीं की कोई कार्यवाही।

Sunday, June 23, 2024 | June 23, 2024 Last Updated 2024-06-23T13:36:54Z
    Share
यूकेलिप्टस के पेड़ो को कटवाने गए भाइयों को घेर कर मारपीट करने का आरोप।पुलिस को तहरीर देने के बाद भी नहीं की कोई कार्यवाही।

मुजरिया=यूकेलिप्टस पेड़ो को कटवाने गए भाइयों को खेत पर ही घेर कर मारपीट का मामला सामने आया है।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है।

     थाना क्षेत्र के गांव दीनापुर निवासी सत्यभान पुत्र गुलजारी ने बताया कि यूकेलिप्टस खड़े खेत का मुकदमा चल रहा था जिसको जीतने के बाद पुलिस को सूचना देकर खेत में खड़ी यूकेलिप्टस को कटवाने 14 जून को जब अपने भाई के साथ गया तो गांव के कुछ दबंग लोगों ने विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

      पीड़ित सत्यभान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही रूमसिंह पुत्र यादराम,वीरेश पुत्र रामरहीस,प्रदीप पुत्र रामौतार,और रविंद्र पुत्र गेंदनलाल चारों ने लाठी, डंडों और फरसा से मारपीट शुरू कर दी जिसमे दोनो भाई घायल हो गए।

     पीड़ित ने उसी दिन पुलिस को तहरीर दी कोई कार्यवाही न होने पर इलाज कराकर लौटने पर शनिवार को फिर से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।

पीड़ित ने बताया कि मुकदमा जीतने के बाद यूकेलिप्टस कटवाने का अदालत का आदेश के बाबजूद भी पुलिस ने कोई मदद नहीं की।

      सूत्रों के अनुसार थाना पुलिस बिना किसी सुविधा शुल्क के कोई तहरीर नही लेती और न ही किसी तहरीर पर कोई कार्यवाही अमल में लाई जाती है।


यहां तक कि इस प्रकरण में पीड़ित से 10 हजार रुपए लेने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close