जयेषठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को श्रद्धालुओं ने किये जगह-जगह भंडारे।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जयेषठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को श्रद्धालुओं ने किये जगह-जगह भंडारे।

Tuesday, June 11, 2024 | June 11, 2024 Last Updated 2024-06-12T04:12:12Z
    Share
जयेषठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को श्रद्धालुओं ने किये जगह-जगह भंडारे।

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ बरेली
कस्बा फतेहगंज पूर्वी के रेलवे क्रॉसिंग के समीप बीलपुर रोड पर बाबा ब्रह्मदेव स्थान के पास इस माह के तीसरे बड़े मंगलवार के उपलक्ष में हनुमान जी का संकीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया ।

सनातन धर्म में जयेषठ महीने का बहुत ही बड़ा महत्व बताया गया है और उससे भी खास है, इस महीने में पढ़ने वाले मंगलवार का दिन इस दिन हनुमान जी की विधिवत विधान से पूजा अर्चना कर जो भी भक्त ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर प्याऊ एवं भंडारे का आयोजन करते हैं।


 उन भक्तों को मनचाहा फल प्राप्त होता है, और उनको अनेक रोगों से मुक्ति मिलती है। आर्थिक एवं शारीरिक परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए लोक विधि विधान से हनुमान जी की पूजा अर्चना कर दान दक्षिणा एवं भंडारे का आयोजन करते हैं।

 इसी उपलक्ष्य में बरेली में बड़ा बाग स्थित हनुमान जी के मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन एवं रेलवे जंक्शन पर स्थित हनुमान जी के मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन एवं बंजारे का आयोजन किया गया 


एवं जगह-जगह लगाए गए हिंद सिनेमा के पास खत्री सभा के द्वारा सरवत वितरण का आयोजन किया गया का खत्री सभा के अध्यक्ष अनुपम कपूर ने बताया कि मानव सेवा से बड़ा कोई भी धर्म नहीं है।


 फतेहगंज पूर्वी में दैनिक आज के पत्रकार अवधेश शर्मा ने हनुमान जी की पूजा अर्चना करने के उपरांत बंजारे का आयोजन किया इस दौरान भक्तों ने बड़े ही उत्साह से प्रसाद ग्रहण किया। शरबत वितरण एवं भंडारे के


 दौरान फतेहगंज पूर्वी में प्रमुख रूप से समाजसेवियों सहित तमाम पत्रकार साथी वरिष्ठ पत्रकार कामराज मिश्रा, मनीष चंद शर्मा, अजय कुमार उपाध्याय, आकाश अग्रवाल ,मुनीष गुप्ता, सत्येंद्र मिश्रा ,अवधेश शर्मा ,संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close