फोन लोकेशन एवं वीडियो और होटलों के रजिस्टर बनेगीचारजसीट का आधार।।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फोन लोकेशन एवं वीडियो और होटलों के रजिस्टर बनेगीचारजसीट का आधार।।

Tuesday, June 25, 2024 | June 25, 2024 Last Updated 2024-06-25T08:17:43Z
    Share
।।फोन लोकेशन एवं वीडियो और होटलों के रजिस्टर बनेगी
चारजसीट का आधार।।

,,हमलावरों के द्वारा 1.75 करोड़ के टाइल्स और पत्थर बुलडोजर से कुचले गए,,

आरोपियों की आय के स्रोत एवं संपत्तियों का मूल्यांकन हुआ शुरू

पुलिस के हाथ लगे 100 से अधिक वीडियो चिन्हित किय जा रहे हैं बावली,,

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली गत दिवस शनिवार को हुए एक प्लांट को कब्जे क्यों लेकर हुई गंगवार में पुलिस को सौ वीडियो हाथ लगे हैं जिसमें बावलिया को चिन्हित किया जा रहा है। होटल सिटी स्टार एवं सी के वैली के रजिस्टर वारदात से पहले पार्टी करना इसके मजबूत प्रमाण इंटरनेट मीडिया परआरोपियो ने खुद ही प्रसारित किए गए
फोटो एवं वीडियो उसके बाद घटना स्तर पर लोकेशन व कारतूस का बरामद होना गैगंवार के आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने की भरपूर कोशिश की लेकिन मौज मस्ती के दौरान वह सारे प्रमाण खुद ही दे दिये। जो मुकदमे की चारजसीट का सबसे बड़ा आधार है ।


इज्जत नगर के मुंशी नगर स्थित होटल सी के वैली में आरोपियों की पूरी कुंडली एंट्री रजिस्टर में है, इसमें स्पष्ट रूप से अंकित ,केपी यादव ,शैलेंद्र प्रताप, अर्जुन कश्यप ने अपनी आगे पर पांच कमरे मीटिंग के नाम पर बुक करवाए थे और उसमें 30 लोग ठहराए गए ।रात 10:00 बजे से ही कमरा नंबर 206 से 210 में सभी लोगों ने ठहरालिया था

 और सुबह 6:00 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे जबकि होटल प्रबंधन के द्वारा डीवीआर से डाटा नष्ट कर दिया गया ।आरोपित को रुकवाने में होटल संचालक चांद की भूमिका भी संगिगध पाई गई है। जिसके चलते होटल को सील करने की तैयारी की जा रही है। चांद एवं उसके होटल कर्मियों की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है संदेह के घेरे में आने पर आरोपियों का नाम भी मुकदमे में खोलने की तैयारी है ।


पुलिस प्रत्येक बिंदु को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है ।दरअसल घटना के बाद गिरोह के सरगना राजीव राणा का पूरा प्लान उजागर हो गया ।।ज्ञात हुआ है कि उसने शूटर ,गुरुगो को अपने ही होटल सिटी स्टार में ठहराया ।तय योजना के अनुसार घटना स्थल के लिए रवाना होने से पहले आरोपियों ने डीवीआर का डाटा नष्ट कर दिया


लेकिन अपनी मौज मस्ती में फंस गए। गिरफ्तार हुए आरोपियों के मोबाइल से पुलिस को एक फोटो हाथ लगी जो की होटल के बाहर सेल्फी लेते हुए दिख रही है ।सुनील यादव की तरफ से यह सेल्फी ली गई इसके बाद पुलिस ने होटल सिटी स्टार को सील कर दिया है


गैंगवार के छः आरोपियों को भेजा गया जेल। ।सरगना कर रहा सरेनडर की तैयारी, उधर पुलिस बवालिययों की आय के स्रोत एवं संपत्तियों की जांच कर रही है। आरोपियों के द्वारा पीलीभीत रोड पर स्थित शंकर महादेव टाईलस शोरूम के पार्टनर शुभ अजमेर राजस्थान में रहते हैं वह पत्थर ,टाइल्स आदि का कार्य करते हैं ।

जबकि आदित्य ने शोरूम बनवाकर दिया था इसी आधार पर दोनों की पार्टनरशिप थी। सोमवार को शुभ अजमेर के द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई कि शनिवार की सुबह 6:00 बजे संजय नगर निवासी राजीव राणा ,उनके भाई संजय राणा ,राधे राणा हरिओम राणा ,

गौरी शंकर उनके बेटे आशीष, राजन एवं उनके साथ आए हुए शूटरो रोहित ठाकुर, अमित ठाकुर ,ललित सक्सेना ,शिवम माथुर ,समर यादव, सुनील यादव, केपी यादव आदि लोगों के गैंग लगभग 150 लोगों ने उनके शोरूम पर हमला कर दिया ,यह सभी लोग दो जेसीबी लेकर आए थे ।इसमें एक जेसीबी सिमरा के अवधेश पटेल का दूसरी जेसीबी मोहनिया के श्याम सिंह यादव की थी ।


राजीव राणा के बेटे आशीष और राजन ने कहा कि आधा घंटे में इस जगह को शमशान बना देना है ,हमारे पापा थाना दरबार सब निपट लेंगे। इस पर आरोपियों ने बुलडोजर चलाकर उनका सारा माल टाइल्स, पत्थर लगभग 1.75 करोड़ के नष्ट कर दिए गए और पूरी दुकान एवं शोरूम को ढहा दिया ।विरोध करने पर अंधाधुंध फायरिंग भी की ,ऐसा प्रार्थना पत्र शुभ अजमेरा के द्वारा पुलिस को दिया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close