बाईक और ई रिक्शा की भिड़ंत में दो घायल एक की मौत
June 24, 2024
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के महावापुर के पास एक मोटरसाइकिल और बैटरी ई रिक्शा में जबरदस्त आमने-सामने से टक्कर हो गई जिसमें दो लोग घायल व मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई
आपको बता दें ई रिक्शा भवानीपुर की ओर से सवारी लेकर सहसवान आ रहा था और बाइक सवार गांव की ओर जा रहा था जिसकी तेज रफ्तार होने की वजह से आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई
जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्तर पर पहुंच गई तुरंत ही घायलों को अस्पताल लाई जहां बाइक सवार नसरूद्दीन पुत्र निहालुद्दीन आयु 17 वर्ष निवासी बाजपुर कोतवाली सहसवान
को मृत घोषित कर दिया गया तथा ई-रिक्शा में बैठी केला पत्नी स्वर्गीय रोहतास निवासी जुनाबई घायल हो गई जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में चल रहा है
उन्होंने बताया कि वह चमारपुरा से दवा लेकर वापस सहसवान आ रही थी बताया जा रहा है की ई रिक्शा चालक नशे की हालत में था जिसे पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है