जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन कराए प्रशासन : शंखधार
रामपुर। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि 28 जुलाई 2023 को जिलाधिकारी रामपुर द्वारा एक आदेश ज़ारी कर कहा गया था
कि किसी भी संगठन के द्वारा जिला कचहरी परिसर में कोई भी धरना प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। शान्ति पूर्वक धरना प्रदर्शन करने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति प्राप्त करके अंबेडकर पार्क रामपुर में धरना प्रदर्शन किया जा सकता है।
लेकिन इसका असर रामपुर में देखने को नहीं मिल रहा है। प्रदर्शनकारी खुलेआम जिला कचहरी परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन ज़िम्मेदार अधिकारी मौन हैं।