तकनीक का सदुपयोग कर अपने करियर को दें सही दिशा: अनुकृति शर्मा
बी एम बी एल जैन कॉलेज में एएसपी ने वृक्षारोपण कर किया टैबलेट वितरण
बहजोई: बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास के तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक आई पी एस अनुकृति शर्मा ने वृक्षारोपण कर किया एवं उत्तर प्रदेश सरकार की युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण की महत्वाकांक्षी योजना के तहत दूसरे चरण में छात्र-छत्राओं को टेबलेट वितरित किये।
ग्राम नाधौस स्थित बी एम बी एल जैन कॉलेज में उत्तर प्रदेश सरकार की स्मार्टफोन/टेबलेट वितरण योजना के अंतर्गत डी फार्मा के छात्र-छत्राओं को टेबलेट प्रदान किये गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक सम्भल,
अनुकृति शर्मा एवं बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास के अध्यक्ष पवन कुमार जैन व निदेशक सम्भव जैन ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसपी अनुकृति शर्मा ने कहा
कि युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर सरकार की यह योजना छात्र छात्राओं को तकनीकी रूप से मजबूती प्रदान करने का कार्य कर रही है,टेबलेट शिक्षित युवाओं को तकनीकी रूप से समृद्ध करने के उद्देश्य से ज्ञानार्जन में बहुत सहायक है
कहा की सभी छात्र छात्राएं अपने टेबलेट का उपयोग स्वयं के ज्ञान की वृद्धि करने में उसका सदुपयोग करें। कहा की सरकार की उक्त योजना एक सराहनीय और क्रांतिकारी कदम है ।
न्यास के अध्यक्ष पवन कुमार जैन ने कहा की सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना तकनीकी सहायक होने पर छात्र-छात्राओं का संवर्धन एवं विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। कॉलेज के निदेशक सम्भव जैन ने कहा कि इस योजना से मेधावी और सुयोग्य छात्र छात्राओं को
प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इस अवसर पर राहुल वार्ष्णेय एडवोकेट, लव कुमार आर्य, सुमित वार्ष्णेय डी आर,