गन्ना भुगतान करने पर पुतला दहन कार्यक्रम किया स्थगित : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गन्ना भुगतान करने पर पुतला दहन कार्यक्रम किया स्थगित : शंखधार

Tuesday, July 9, 2024 | July 09, 2024 Last Updated 2024-07-09T10:24:26Z
    Share
गन्ना भुगतान करने पर पुतला दहन कार्यक्रम किया स्थगित : शंखधार


मिलक। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता बन्धु मिलक कार्यालय पर एकत्र हुए और पुतला दहन करने की तैयारी करने लगे। इसकी भनक गन्ना विभाग के अधिकारियों को लग गई आनन फानन में गन्ना विभाग से ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जितेन्द्र यादव,


 सचिव गन्ना समिति मिलक कृष्ण गोपाल गौतम तथा राणा शुगर मिल करीमगंज से मुख्य महाप्रबंधक गन्ना अनुज आर्य ने कार्यालय पहुंच कर आदेश शंखधार के समक्ष तत्काल 5.28 करोड़ रुपए भुगतान करने की बात करते हुए
पुतला दहन न करने का आग्रह किया गया। सभी किसान भाईयों ने इस पर अपनी सहमति जताई और पुतला दहन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।


इस बात पर तीनों अधिकारियों ने भारतीय किसान संघ का धन्यवाद किया। भारतीय किसान संघ द्वारा तीनों अधिकारियों को सम्मानित किया गया।


तथा शेष भुगतान अति शीघ्र कराने के लिए कहा गया। इस अवसर पर मथुरा प्रसाद दिवाकर, वीरेश शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, विशाल दुबे, भानु प्रताप गंगवार,

राम बहादुर गंगवार, मानसिंह गंगवार, सुमित गंगवार, डोरीलाल गंगवार, यशपाल गंगवार, उमेन्द्र चंद्रवंशी आदि किसान मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close