सभासद समर्थक मोर्चा के सभासदों ने जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में आ रही समस्याओं को लेकर ज़िला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सभासद समर्थक मोर्चा के सभासदों ने जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में आ रही समस्याओं को लेकर ज़िला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

Monday, July 15, 2024 | July 15, 2024 Last Updated 2024-07-15T12:24:36Z
    Share
सभासद समर्थक मोर्चा के सभासदों ने जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में आ रही समस्याओं को लेकर ज़िला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
 
रामपुर। आपको बताते चले कि रामपुर नगर पालिका के वार्ड 37 के सभासद मोहम्मद ज़फ़र ने बताया की आज सभासद मोर्चा के सभासदों ने जिलाधिकारी महोदय से मिलकर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में आ रही


समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा और ज्ञापन और मांग करते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनो से नगर पालिका परिषद रामपुर से बनाए जाने वाले जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में आम जन को समस्या का सामना करना पड़ रहा है जिसका एक बड़ा कारण यह भी है


 कि उप जिला अधिकारी महोदय के यहां से एक घोषणा पत्र पर अनुमोदन किया जाता है जिसको वेरीफाई उप जिला अधिकारी करते हैं वेरीफाई करने में देरी होने के कारण कभी-कभी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में 1 से 4 महीने का समय लग जाता है

और आमजन को रोज-रोज धक्के खाने पड़ते हैं जिसको लेकर आज ज्ञापन देकर यह मांग की गई है कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र 3 से 7 दिन में बनाए जाना बेहद जरूरी है जिससे के आम जन को समस्याओं से जूझना न पड़े और आसानी से जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बन सकें। 
साथ ही साथ सभासदों ने यह भी मांग की गई है कि पूरे शहर का सीवर सिस्टम चौक हो चुका है और मैनहोल जगह-जगह पर खुले हुए हैं


 जिससे कि आए दिन हादसे हो रहे हैं आम जन को मैनहोल खुले होने के कारण बड़ी समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यदि जेटिंग मशीन द्वारा मैनहोल की सफाई की जाए तो मैनहोल से पानी लीकीज़ की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।


 जिलाधिकारी महोदय ने मामले को संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही शहर की जनता को सीवर की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में हो रही देरी को भी ठीक किया जाएगा।


इस मौके पर सभासद मोर्चा के अध्यक्ष आसिफ अली, उपाध्यक्ष सभासद शहवेज उर्फ भूरा,सबासद मोर्चा के सभासद सरफराज उर्फ गुड्डू, फहीम अहमद,अलीम खान, गुलफाम उर्फ मुन्ना,हाजीशादाब अली,


सिकंदर उर्फ राजू,यासीन उर्फ गुड्डू, सय्यद अजहर मियां, खलील अहमद,जियाउर रहमान उर्फ बाबू,तनवीर खान, डॉक्टर मोहम्मद ज़फ़र आदि मेंबर्स मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close