घर से खेलने के लिए निकले तीन नाबालिक एक हरदतपुर घाट मे डूबा मौत।
सहसवान नगर के मोहल्ला अकबराबाद निवासी गोपी के दो पुत्र मोहित रोहित के साथ मोहल्ले का ही रामसेवक घर से लगभग 11 घूमने के लिए निकले थे
घूमते घूमते तीनों हरदतपुर घाट मडी वाला मंदिर के पास पहुंच गए यहां गहरे कुंड में बड़ा भाई रोहित डूब गया साथ में गए छोटे भाई एवं उनके दोस्त ने वहां पर मौजूद लोगों से कहा मेरा भाई डूब रहा है बचा लो लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने कहा कि पुलिस के आ जाने पर ही हम इसे बचा पाएंगे लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने उनकी एक न सुनी और ना ही पुलिस एवं 112 पर सूचना दी जब युवक ज्यादा हाथ पैर मारने लगा तो वह लोग भाग कर अपने मां बाप के पास आकर बोल भाई डूब रहा है
जब परिवारजन वहां पर पहुंचे तब तक डेढ़ घंटा हो चुका था जब परिवार वालों ने युवक को बाहर निकाला तब तक युवक की सांसें थम चुकी थी परिवारजन युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पहुंचे यहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है समाचार लिखे जाने तक प्रशासन का कोई भी कर्मचारी अस्पताल नहीं पहुंचा था।