बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने से उपभोक्ता बेहद परेशान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने से उपभोक्ता बेहद परेशान

Saturday, July 20, 2024 | July 20, 2024 Last Updated 2024-07-20T09:25:53Z
    Share
बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने से उपभोक्ता बेहद परेशान

संवाददाता :सर्वेश कुमार गुप्ता

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं।कस्बा बगरैन के ग्रामीणों के तमाम प्रयासों के बावजूद कस्बा व नजदीकी आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है। बिना रोस्टर के आपूर्ति की जा रही है।


दिन हो या रात घंटो घंटो कटौती की जा रही है ।वहीं सुबह बिजली आपूर्ति न होने की वजह से पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ध्यान रहे कि कस्बा व आसपास के गांवों में ट्रिपिंग व लोकल फाल्ट से मुश्किलें बढ़ गई है

 ।शिकायतों के बाद भी महकमे के आला अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। इस अव्यवस्था के बीच भीषण गर्मी से बेहाल ग्रामीण जनता एवं धान की रोपाई को लेकर किसान वर्ग काफी दुखी हैं।

 इसी के मददेनजर अक्सर बिजली आपूर्ति ठप रहने से परेशान उपभोक्ताओं ने कई बार बिजली घर पहुंच कर विभाग के आला अधिकारियों व कर्मचारियों से शिकायत की है। उपभोक्ताओं का आरोप है

कि लो वोल्टेज के कारण बिजली उपकरण नहीं चल पा रहे हैं। बिजली कटौती से विभाग का रोस्टर बिगड़ गया है। कस्बे से लेकर आस पास के गांव तक लोग भीषण गर्मी की उमस से बेहाल हैं ।


वहीं बिजली कटौती ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है ।कस्बा व आसपास के क्षेत्र में 8 से 10 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है।


 बिजली की अघोषित कटौती लोगों की मुसीबत बनी हुई है। खासकर किसानों को अधिक दिक्कत हो रही है। इससे उपभोक्ताओं में बिजली अधिकारियों के प्रति आक्रोश पनप रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close