मुजरिया क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन।जिम्मेदार मौन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुजरिया क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन।जिम्मेदार मौन।

Wednesday, August 28, 2024 | August 28, 2024 Last Updated 2024-08-28T13:42:31Z
    Share
मुजरिया क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन।जिम्मेदार मौन।
मुजरिया=मिट्टी का अवैध खनन का धंधा तेजी से चल रहा है।खनन की ट्रैक्टर ट्रालियां बेखौफ दौड़ रही हैं,लेकिन जिम्मेदार मौन हैं।

     मुजरिया थाना क्षेत्र के रसूला,नैथुआ,रामपुरा एनुद्दीन,धकपुरा मीरापुर, कौल्हाई सहित आधा दर्जन प्वाइंट से लगातार दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी भरकर दौड़ रहे हैं।मिट्टी खनन के अवैध धंधे के बारे ने जानकारी की गई टी ज्ञात हुआ कि पुलिस प्रशासन की मिली भगत से कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है।

      खनन विभाग से मिलने वाली परमिशन किसी ट्रैक्टर वाले के पास नही होती है।अवैध मिट्टी खनन की जानकारी जिम्मेदारों से प्राप्त करने पर मौन हो जाते हैं।

     बिना परमिशन मिट्टी खनन पर शासन का डंडा कितना भी सख्त ही लेकिन क्षेत्रीय प्रशासन की संलिप्तता के चलते धड़ल्ले से अवैध खनन ही रहा है।

      *बिना परमिशन मिट्टी खनन की जानकारी नहीं है,जानकारी मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।बिना परमिशन खनन पर पूरी तरह पाबंदी है।
        ब्रजबिहारी लाल
     खनन अधिकारी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close