जन्माष्टमी पर सजा बाजार :कान्हा तेरे प्यार में -भक्त उमडे़ बाजार में
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद।बदायूं। रक्षाबंधन के बाद बाजारों में जन्माष्टमी का रंग छाने लगा है। मंदिरों में भी तैयारीयां शुरू हो गई है। दुकानों पर लड्डू गोपाल सज गए हैं। हिंडोलों के ऑर्डर भी दिए जा रहे हैं।
शहर के कई मंदिरों में विशेष सजावट होगी। तो शहर के प्रमुख मार्गो से शोभायात्रा निकाली जाएगी। किराना बाजार से लेकर पूजन सामग्री बेचने वालों तक के यहां भीड़ लगी है। बाजार में बर्तन और मूर्तियों की दुकानों पर लड्डू गोपाल और श्री राधा कृष्ण की प्रतिमाएं हर रेंज में सज गई हैं।
आसपास के क्षेत्र के दुकानदार भी मूर्तियों के थोक व्यापारियों से लड्डू गोपाल और अन्य प्रतिमाओं की खरीदारी कर रहे हैं। राधा कृष्ण की पोशाकों की बिक्री भी आरंभ हो गई है। वहीं घरों पर भी झांकियां सजाने की सामग्री की बिक्री हो रही है। बच्चे घर के मंदिर सजाने के लिए रंग-बिरंगे कागज अबरी आदि की खरीदारी कर रहे हैं।
शहर के मंदिरों पर अष्टमी की जगह एकादशी को मंदिरों को सजाया जाता है। देहात क्षेत्र में गांव-गांव मंदिरों को सजाने का काम शुरू कर दिया गया है।
सोमवार रात 12:00 बजे तक भजन कीर्तन के लिए लोग कलाकारों से भी संपर्क कर रहे हैं। भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमाओं और राधा कृष्ण की झांकियां सजाने की तैयारी की जा रही है।