जाकिर कालोनी में गिरा तीन मंजिला मकान और राहत व बचाव कार्य में जुटी टीमें।,पांच बच्चों समेत 10 की मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जाकिर कालोनी में गिरा तीन मंजिला मकान और राहत व बचाव कार्य में जुटी टीमें।,पांच बच्चों समेत 10 की मौत

Sunday, September 15, 2024 | September 15, 2024 Last Updated 2024-09-16T02:32:52Z
    Share
जाकिर कालोनी में गिरा तीन मंजिला मकान और राहत व बचाव कार्य में जुटी टीमें।,पांच बच्चों समेत 10 की मौत
 मुख्य संपादक सरिता सिंह मेरठ 
—————————————————————————
मेरठ के जाकिर कालोनी में बारिश से तीन मंजिला भवन जमींदोज हो गया। एक ही परिवार के 15 लोग मलबे में दब गए। इनमें पांच बच्चों समेत 10 की मौत हो गई, जबकि पांच लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
जाकिर कालोनी में गिरा तीन मंजिला मकान और राहत व बचाव कार्य में जुटी टीमें।

मेरठ में बारिश से तीन मंजिला भवन जमींदोज हो गया। एक ही परिवार के 15 लोग मलबे में दब गए। इनमें से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अस्पताल में भर्ती हैं।
कई दिनों से लगातार पड़ रही बारिश के दौरान शनिवार को लोहिया नगर क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। लगभग 50 साल पुराना तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। एक ही परिवार के 15 लोग और दर्जनों मवेशी मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद एडीजी से लेकर जिले के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिलाओं और पांच बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच का मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है।  

क्षेत्रवासियों के मुताबिक शनिवार शाम करीब 4:30 बजे यह मकान अचानक भरभरा कर जमींदोज हो गया। तेज धमाके के साथ इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। जानकारी के बाद थाना पुलिस से लेकर एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर, आईजी नचिकेता झा, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, डीएम दीपक मीणा और एसएसपी विपिन ताडा सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।

पुलिस ने क्षेत्रवासियों की मदद से मलबे को हटाने का काम शुरू किया। संकरी गलियों के चलते जेसीबी और एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंच सकी। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को रविवार सुबह तक निकाला गया। जबकि उसके बाद करीब 30 मवेशियों को निकालने का काम शुरू किया गया। इस हादसे में पांच बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच का अस्पताल में इलाज चल रहा
ये हैं मृतक
1. नफो उर्फ नफीसा (65) पत्नी अलाउद्दीन
2. साजिद (40) पुत्र अलाउद्दीन
3. साइमा (35) पत्नी साजिद
4. सानिया (15) पुत्री साजिद
5. शाकिब (12) पुत्र साजिद 
6. रिया (10) पुत्री साजिद
7. फरहाना (27) पत्नी नदीम
8. अलीशा (25) पत्नी नईम
9. हिमसा (6 माह) पुत्री नईम
10. सैफियान (7) पुत्र पप्पू 

ये हैं घायल
1. समरीन (4) पुत्री सरफराज
2. आलिया (8) पुत्री आबिद
3. साकिब (20) पुत्र अलाउद्दीन
4. नदीम (26) पुत्र अलाउद्दीन
5. नईम (22) पुत्र अलाउद्दीन
6.
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close