सम्भल में बड़ा हादसा: बेकाबू वाहन ने नाै लोगों को रौंदा चार की मौत।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सम्भल में बड़ा हादसा: बेकाबू वाहन ने नाै लोगों को रौंदा चार की मौत।

Monday, September 16, 2024 | September 16, 2024 Last Updated 2024-09-16T10:05:31Z
    Share
सम्भल में बड़ा हादसा: बेकाबू वाहन ने नाै लोगों को रौंदा चार की मौत।
 सम्भल के रजपुरा के भोपतपुर में सड़क किनारे बैठे नाै लोगों को बोलेरो मैक्स ने कुचल दिया। इसमें चार लोगों की माैत हो गई। हादसे के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। गुस्साए लोगों ने माैके पर जाम लगा दिया। 

संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के भोपतपुर में सड़क किनारे बैठे नाै लोगों को तेज रफ्तार बोलेरो मैक्स वाहन ने रौंद दिया। इसमें गांव भोपतपुर निवासी लीलाधर 60 वर्ष, धारामल 40 वर्ष, ओमपाल 33 वर्ष, पूरन की मौत हो गई। ओमप्रकाश 40 वर्ष, गंगा प्रसाद 45 वर्ष, निरंजन 30 वर्ष, जमुना सिंह घायल हो गए।

इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। उन्होंने बताया कि सभी सड़क किनारे बैठे थे। गवां की तरफ से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मारी और पलट गई। सभी घायलों को सीएचसी रजपुरा पहुंचाया गया।

जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर लोग भड़क उठे और उन्होंने जाम लगा दिया। एसपी कृष्ण विश्नोई ने बताया कि सभी चार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजें गए हैं।

 घायलों का उपचार कराया जा रहा है। डीएम राजेंद्र पेंसिया भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close