संविलियन विद्यालय सुजानपुर में घड़ी डिटर्जेंट की ओर से शिविर का आयोजन किया गया
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं। बिसौली।विकासखंड क्षेत्र बिसौली के संविलियन विद्यालय सुजानपुर में स्वच्छता फगवाड़ा के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से घड़ी डिटर्जेंट की ओर से एक शिविर का आयोजन किया गया।
कंपनी की ओर से यासीन जी ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कंपनी द्वारा संचालित किए जा रहे बेहतर सफाई बेहतर पढ़ाई कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।
सभी बच्चों ने स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय का संकल्प लिया। घड़ी डिटर्जेंट की ओर से सभी बच्चों को साबुन कॉपी पेंसिल और रबड़ का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक घड़ी सर्फ और घड़ी साबुन के नगर के डीलर नंदन ट्रेडर्स विपुल बाष्णेय तथा उदित बाष्णेय का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन साहू सावेंद्र ने किया। तथा कंपनी का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, नीलम सक्सेना, सुरजेश शर्मा, मोहित कुमार, साबर सिंह, तेजेंद्र पाल, छत्रपाल, सूर्यभान सिंह ,प्रिया यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।