भारतीय हॉकी ने एशिया कप में एक बार फिर से इतिहास रच दिया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय हॉकी ने एशिया कप में एक बार फिर से इतिहास रच दिया

Tuesday, September 17, 2024 | September 17, 2024 Last Updated 2024-09-17T14:12:46Z
    Share
भारतीय हॉकी ने एशिया कप में एक बार फिर से इतिहास रच दिया
रामपुर। आज बहुत ही कांटे की टक्कर चीन और भारत के बीच रहे तीन क्वार्टर तक कोई गोल ना होने के बावजूद भारतीय हाकी ने अपना उच्च स्तरीय प्रदर्शन दिखाते हुए आखरी क्वार्टर में जुगराज सिंह ने बेहतरीन एक गोल कर के यह साबित कर दिया

 कि पूरे एशिया हॉकी में भारत ही बेताज बादशाह है आज बमनपुरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी की छोटी-छोटी बालिकाओं खिलाड़ियों ने भारतीय हॉकी की एशिया कप जीतने पर तिरंगा लहरा कर खुशी का इजहार किया।

 बालिका खिलाड़ियों ने पूरे हॉकी जगत की ओर से भारत के प्रधानमंत्री से अपील की कि जब भी भारतीय हॉकी के इतने बड़े मुकाबला हो तब टीवी पर जरूर दिखाया जाए आज अपने प्रशिक्षक फरहत अली खान के

 साथ बच्चों ने मोबाइल पर पर कमेंट्री सुनकर मैच का मज़ा लिया। बालिका हाकी खिलाड़ियों ने चक दे इंडिया और भारत माता की जय के नारे से स्टेडियम गूंज उठा।

खिलाड़ियों में मशीयत फातिमा रोशनी माही आंचल निविता सिमरन संध्या संजना नंदिनी गुंजन नताशा आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close