होटल में पकड़े गए युवक-युवती बजरंगदल के लोगों ने किया हंगामा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

होटल में पकड़े गए युवक-युवती बजरंगदल के लोगों ने किया हंगामा

Tuesday, September 17, 2024 | September 17, 2024 Last Updated 2024-09-17T13:35:10Z
    Share
होटल में पकड़े गए युवक-युवती बजरंगदल के लोगों ने किया हंगामा     
                                                                                  बदायूं में होटल में प्रेमी युगल पकड़ा गया। हिंदू महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। जबकि युवक मुस्लिम है। बजरंगदल कार्यकर्ताओं की सूचना पर सिविल लाइंस थाने की नवादा चौकी पुलिस ने यह कार्रवाई की।


 पूरा मामला शहर के पुरानी चुंगी पर स्थित एक होटल का है। यहां सदर कोतवाली इलाके की एक महिला पहुंची थी। जबकि उसके साथ एक मुस्लिम युवक भी था।

युवक खुद को रामपुर के स्वार का रहने वाला बता रहा है। हाल निवासी मोहल्ला कबूलपुरा थाना सदर कोतवाली का है। बताया जाता है

कि युवक ने गलत नाम बताकर महिला से दोस्ती की थी और उसे होटल तक ले आया। हालांकि बजरंगदल पदाधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को होटल के बंद कमरे से धर दबोचा और बाद में थाने ले गई।

बजरंगदल के पदाधिकारी विशाल ठाकुर ने संगठन समेत समाजसेवियों को इसकी जानकारी दी तो भीड़ बढ़ गई। हालांकि पुलिस ने सभी को समझाकर शांत किया और बाद में युगल को सिविल लाइंस थाने ले जाया गया है।

 एसएचओ सिविल लाइंस संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल पूछताछ की जा रही है। महिला के परिजनों को भी बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई होगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close