बगरैन में जुलूस ए मोहम्मदी बड़े धूमधाम से निकाला गया
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं।बगरैन।कस्बे में सोमवार (आज) जुलूस-ए मोहम्मदी गाजे बाजे एवं डीजे के साथ बड़े ही धूमधाम व हर्षो उल्लास के साथ निकाला गया। इस अवसर पर ईद ए मिलाद उन नबी बारावफात जोशो-
खरोश से मनाया गया।यह जुलूस पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के पैदाइशी की खुशी में निकाला गया। इस अवसर पर ईद ए मिलाद-उन-नबी बारावफात जोशो-खरोश से मनाया
गया। जुलूस ए मोहम्मदी कस्बे की जामा मस्जिद से नौ बजे शुरू होकर कस्बे के तमाम मुख्य मार्गों से गुजरती हुई दोपहर दो बजे जामा मस्जिद पर आकर समाप्त हुई। इस खुशी के मौके पर जुलूस में दर्शकों ने फूल बरसाए
एवं जगह जगह लंगर बिस्कुट एवं पानी शर्बत आदि की व्यवस्था की गई। इसके मद्देनजर कस्बे की पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद रही। इस मौके पर कस्बा व आसपास सैकड़ो इमाम एवं इंतजामिया
कमेटी में सलीम सिद्दीकी, यूनुस खान, शरीफ खान, जमील शाह, इरफान शाह, गुलाब नबी ग्राम प्रधान, डॉक्टर रियासत अली, निज़ाकत शाह, राजू अंसारी, बबलू अंसारी,
युसूफ अली खान, सारिक अली खान, बादशाह खान, असलम खान, बबलू सैफी आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।