सहसवान थाना मुजरिया मैं हुआ समाधान दिवस पहुंचे एस डी एम सहसवान प्रेमपाल सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को सुना।
उपजिलाधिकारी सहसवान प्रेमपाल सिंह ने मौके पर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर निस्तारण कराया।
शिकायतों का निष्पक्ष रूप से और समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने जमीनी विवादों के मामलों में राजस्व टीम की कार्यवाही के साथ साथ झगड़ालू प्रवृत्ति के लोगों के प्रति कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में मेड़ विवाद,पेड़ काट लेने,पैमायश कराने जैसे मामले प्रकाश में आए जिनका मौके पर जाकर निस्तारण कर दिया गया।
इस मौके पर नायब तहसीलदार,कानूनगो,लेखपाल सहित पुलिस और राजस्व के कर्मचारी मौजूद रहे।