राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के तहत ''आत्मनिर्भर भारत योजना" और" स्वच्छता ही सेवा" के संबंध में एक गोष्ठी का आयोजन ।
बहजोई महाविद्यालय बहजोई में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के तहत ''आत्मनिर्भर भारत योजना" और" स्वच्छता ही सेवा" के संबंध में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए
कहा कि आजादी के 75 साल बाद आज भी हमारा देश आत्मनिर्भर नही बन पाया हैं, देश को आत्मनिर्भरता के रास्ते पर ले जाने के लिए और कोविड -19 महामारी से निपटने के लिए वर्तमान सरकार ने वर्ष 2020 में एक योजना की शुरूआत की जिसका नाम आत्मनिर्भर भारत था।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य हमारे देश की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर करके विकसित बनाना हैं, क्योंकि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था तभी अपना विकास विधिवत तरीके से कर सकती हैं जब वह हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होगी,
इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता के प्रति अपने विचार व्यक्त किए और स्वच्छता के विषय में स्वयंसेवियों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता ने आत्मनिर्भर भारत पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की आज हम जनसंख्या के मामले में दुनिया में पहले स्थान पर हैं
लेकिन हमारे देश की अधिकतम जनसंख्या गरीबी, बीमारी, बेरोजगारी आदि समस्याओं से ग्रसित हैं। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए ही केंद्रीय सरकार ने आत्मनिर्भर भारत योजना की शुरुआत की।
इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता ही सेवा पर अपने विचार व्यक्त किए और स्वच्छता के बारे में स्वयंसेवियों को जागरूक किया उन्होंने बताया की स्वच्छता के माध्यम से हम बीमारियों से स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं।
कार्यक्रम में अर्थशास्त्र के सहायक आचार्य रामतीरथ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आत्मनिर्भर भारत के बारे में विस्तृत जानकारी स्वयंसेवियों को दी। कार्यक्रम में समाजशास्त्र के सहायक आचार्य संजय कुमार ने आत्मनिर्भर भारत पर अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वयंसेवियों को बताया कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था दूसरे देशों की अर्थव्यवस्था पर अत्यधिक निर्भर हैं,
इस आत्मनिर्भरता को भविष्य में कम करने के लिए वर्तमान सरकार ने आत्मनिर्भर भारत योजना की शुरूआत की ताकि भविष्य में हमारा देश आत्मनिर्भर हो सके। इसके साथ ही अंग्रेजी के सहायक आचार्य श्रीनिवास सिंह यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया
कि आत्मनिर्भरता की बात श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2020 में की थी तथा इसके माध्यम से ही उन्होंने आत्मनिर्भर भारत योजना की शुरुआत की। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ के डॉ. बलवीर सिंह, मनोज कुमार यादव,
दीप्ति रानी, संजय कुमार, सलोनी रस्तोगी, पूजा शर्मा, प्रीति शर्मा, श्रीनिवास सिंह यादव, रामतीरथ, नेमपाल सिंह यादव, गौरव वार्ष्णेय, तृप्ति आर्य, भुवनेश कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।